Advertisements

Advertisement
पूर्वी सिंहभूम: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बाजार में के एल क्लॉथ स्टोर के दो मंजिले पर स्थित कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज की सड़क से गुजर रहे लोगो में अफरातफरी मच गई। आग को देख पहले स्थानीय लोगो ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास की। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दो मंजिले में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
इस बीच कपड़े के गोदाम में रखे कंबल आदि काफी सामान जल के राख हो चुके थे।
Advertisement




