गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर अधिकारियों से पल-पल की जानकारी और निर्देश देते हुए बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. बताया जा रहा है कि, मंगलवार, 6 जनवरी को गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि नक्सल मामलों में वांछित तालो मरांडी अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी, SSB 35वीं बटालियन और सशस्त्र बल की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चोलखो नदी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम तालो मरांडी बताया। तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जानकारी दी कि तालो मरांडी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

वह 2020 में भेलवाघाटी थाना कांड-07/20 (विस्फोटक सामग्री रखने), कांड-14/20 (ठेकेदार से लेवी मांगने और मारपीट) और चकाई थाना कांड-91/18 व 11/19 (नक्सली घटनाओं में संलिप्तता) जैसे मामलों में वांछित था। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भेलवाघाटी थाना प्रभारी और एसएसबी 35वीं बटालियन के जवान शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि तालो मरांडी जैसे वांछित अपराधी की गिरफ्तारी से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।




