

सरायकेला ; सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के थाना क्षेत्र के हथियाडीह जमना ऑटो और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन साइट पर जेकेबीएस संगठन से जुड़े लोगों तथा ग्रामीणों द्वारा किए गए हंगामे को लेकर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए प्रेम मार्डी सहित 21 महिला पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । जिसके विरोध में आज सुबह से ही हथियाडीह गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक के बाद जेकेबीएस संगठन, और ग्रामीण सड़कों पर उतरकर गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रिहा करने की मांग की
जिसकी भनक पूर्व में ही जिला प्रशासन को लग चुकी थी और उसके लिए पूर्व से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी के साथ अलर्ट मोड में थी। इस पूरे प्रकरण में कोल्हान डीआईजी ने हर घटनाक्रम और हलचल पर निगाहें बनाए हुए थे। अपने सूचना तंत्र और अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते हुए निर्देश देते रहे। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराए गए थे। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखें हुए थे, और पदाधिकारी को निर्देश दे रहे थे। आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर जेकेबीएस संगठन एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाते हुए प्रेम मार्डी सहित गिरफ्तार सभी को रिहा करने की मांग कर रहे थे। जिसे प्रशासन द्वारा सभी को आदित्यपुर थाना ले जाया गया।




