जमशेदपुर: शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र साकची थाना अंतर्गत संजय मार्केट में शुक्रवार को दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बुलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि राजा मल्लिक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहम्मद आसिफ और उसके भाई पर हमला कर दिया.

मारपीट के दौरान मोहम्मद आसिफ का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई




