Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर के गोविंदपुर से पीपला को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग के वासी इन दिनों भारी वाहनों के आवागमन और सड़क दुर्घटना से परेशान है, जिसे लेकर स्थानीय वासियों ने उपायुक्त से भेंट कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि जबसे इस मुख्य मार्ग का निर्माण किया जा रहा है तब से बिना कोई समय सारणी के 24 घंटा भारी वाहनों का परिचालन निरंतर जारी है।
Advertisement

जिससे क्षेत्र के लोगों का रहना दुश्वार हो गया है खासकर शुकुल के समय में इन भारी वाहनों से किसी बड़े हादसे होने का डर समाया रहता है,वैसे आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है। जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को आमंत्रित करती है। इसे लेकर स्थानीय वासियों ने उपायुक्त से इस मार्ग पर नो एंट्री समय निर्धारण एवं नो पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
Advertisement




