
जमशेदपुर: गोराई तेली कुल्लू समाज कल्याण समिति का द्वितीय चुनाव सफलतापूर्वक रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें करण गोराई को अध्यक्ष पद का विजेता घोषित किया गया।2019 में इस समिति का गठन हुआ जिसके बाद यह दूसरा वर्ष है जिसका चुनाव की प्रक्रिया 21 अप्रैल को नामांकन के साथ आरंभ किया गया। 23 को स्क्रुटनी हुई और 28 को मतदान किया गया।जिसमें करण गोराई ने अपने प्रतिद्वंदी राजू गोराई मानगो को 39 वोट से पछाड़ कर कुल 64 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर, वहीं गणेश गोराई ने सुजीत को पछाड़कर 60 वोट से सचिव पद पर और 65 वोट पाकर राजू गोराई ने संतोष गोराई को हराकर कोषाध्याय पद पर काबिज हुए।तीनों ने जीत के बाद कहा कि हमारा समाज का अपना कोई भी भवन नहीं है।वर्षों से इसकी मांग सांसद विधायक और जिला प्रशासन से की जा रही है,लेकिन अब तक नहीं मिला।
अब हमारा मुख्य कार्य भवन हासिल करना है।जहां से सबको एक जगह एकजुट कर अपनी समाज के विकास के लिए प्रक्रिया आरंभ कर सके ताकि हमारा समाज भी दूसरे समाज की तरह सामाजिक सरोकारों में अपनी भागीदारी और दायित्व निभा सके।




