जमशेदपुर : जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र में बसे गोकुलनगर के 350 मकानों को वनविभाग द्वारा तोड़ने का नोटिस दिए जाने के विरोध में बस्ती के महिलाएं जिले के उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर अपनी बातों को रखी।बस्ती वासियों का कहना था कि वे लोग 30 से 40 वर्षों से रहते आ रहे है, बसने के दौरान किसी ने आपत्ति नहीं जताई,इतना तक की लोगो की सुविधा के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा है, सार्वजनिक शौचालय भी सरकार की ओर से बनाया गया।

यहां बसने वाले तमाम लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं दिहाड़ी मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते है ऐसे में एक एक पैसा जोड़ कर बनाया गया मकान को वन विभाग द्वारा तोड़ने का फरमान जारी करना उचित नहीं है। बस्ती वासियों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र के विधायक सरयू राय से भी गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा कोई पहल ना कर उपायुक्त के पास जाने की सलाह दी। जिसे लेकर सभी बस्ती वासी उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाई है। बस्ती वासियों ने चेतावनी दी कि नोटिस वापस नहीं लिया गया तो वे लोग जान दे देंगे लेकिन अपना घर नहीं टूटने देंगे।




