Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी गाढ़ाबासा में भक्त भगवान सेवा समिति टाटानगर की ओर से 18 वाँ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, यह आयोजन 28 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक कम्युनिटी सेंटर मैदान में आयोजित होगी।
Advertisement

जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ होगी जिसमें 501 महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भागवत कथा के साथ विश्व शांति के लिए लक्ष्मीनारायण यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। भागवत महापुराण के कथावाचक के रूप में श्री कुमार स्वामी जी महाराज होंगे जिनके अमृत वाणी से कथा को ग्रहण करेंगे।






