Advertisements
गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत आम जनता का खोया हुआ मोबाइल फोन की खोजबीन कर बरामद करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह के निर्देशन पर गिरिडीह पुलिस के द्वारा CEIR पोर्टल एव तकनीकी शाखा के सहयोग से कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
Advertisement

गिरिडीह समाहरणालय स्थित सभागार में उपयुक्त,गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के अध्यक्षता में आपका मोबाइल फिर से आपका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बरामद मोबाइल फोन को मोबाइल के वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया।
Advertisement




