गिरिडीह : गिरिडीह में साइबर अपराधियों ने डीटीओ संतोष कुमार को छलपूर्वक फंसाकर केवल 40 मिनट में बाबा सम्राट बस कंपनी के दो खातों से कुल 2.78 लाख रुपये निकाल लिए। अपराधियों ने कुल 11 लेन-देन किए। ठग ने खुद को सीआईएसएफ के अधिकारी के रूप में पेश किया। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी ने 1930 नंबर पर संपर्क कर साइबर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के अनुसार, ठग ने सुबह 7:30 बजे मोबाइल नंबर 9518664171 से डीटीओ को फोन किया और तुरंत एक बस की मांग की। उसने कहा कि उनकी सीआईएसएफ टीम पचंबा के मध्य विद्यालय से बच्चों को रांची ले जाएगी और तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात में लौटेंगे। डीटीओ ने अधिकारियों के अनुरोध पर बस मालिक राजू खान को फोन किया और कथित सीआईएसएफ अधिकारी का नंबर उपलब्ध कराया। डीटीओ ने बताया कि उनके कार्यालय सहायक अनुप कुमार को फोन आया था। अनुप ने बस देने के लिए राजू खान से संपर्क किया। इसी प्रक्रिया में ठगी हुई। घटना के तुरंत बाद साइबर थाना को सूचना दी गई और बस मालिक राजू खान ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।




