जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को अवैध तरीके से नाली निर्माण का विरोध करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि बिल्डर ने थाना प्रभारी के साथ मिलीभगत कर झूठा केस में फंसाकर जेल भेज दिया। इसे लेकर जिला परिषद सदस्यों में थाना प्रभारी के खिलाफ रोष व्याप्त है।

गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में सभी वार्ड के जिला परिषद सदस्य के साथ एसएसपी पियूष पांडे से भेंट कर स्तिथि से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करनेकी मांग की। घटना के बारे में अध्यक्ष बारी मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों जिला परिषद सदस्य करण सिंह को स्थानीय लोगों ने रेलवे के जमीन पर अवैध तरीके से बिल्डिंग और नाली निर्माण किए जाने की शिकायत की थी जिस पर करण ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और निर्माण पर आपत्ति जताई। जिसके बदले स्वरूप बिल्डर ने घाटशिला थाना प्रभारी से मिली भगत से झूठा केस में फंसा कर उसे जेल भेजवा दिया,जिसकी जानकारी मिलने पर अध्यक्ष बारी मुर्मू थाना प्रभारी से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेनी चाही लेकिन अध्यक्ष का आरोप है कि थाना प्रभारी उनके साथ भी दुर्व्यवहार की जिसकी शिकायत ssp से की है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन का राह पकड़ते हुए मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।




