काराकाट (रोहातास) : काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल पंचायत के थूमिहा निवासी सती दादी के कृपा पात्र अनिल तिवारी ने चैता गायन का आयोजन बड़ी ही धूम धाम से किया गया। जहां शूरवीरों ने कंठे सुरवा होख ना सहाया ये रामा काँठे सुरवा, अयोध्या में राम जी जनमले ले हो रामा चैता मासे, इस शुरीली ताल को सुन उपस्थित श्रोतागण झूम उठे। इस कार्यक्रम के आयोजककर्ता श्री तिवारी ने कहा कि हर साल सती दादी के कृपा पात्र से चैता गायन कर उत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है।

आगे भी सती दादी की कृपा रही ऐसी कार्यक्रम होते रहेंगे। बताया की कार्यक्रम में भाग लेने के लिए क्षेत्र सहित दूर दराज से भी श्रोता आए थे। अनिल तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम करने में गांव का अच्छा खासा सहयोग रहता है। मौके पर महेश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी ,विशंभर तिवारी, योगेंद्र तिवारी, बालेश्वर तिवारी, अजीत तिवारी , मुन्ना तिवारी , भाजपा नेता अखिलेश पाण्डेय, रोहतास जिला मुखिया संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, चिकशिल पंचायत पैक्स अध्यक्ष कमलेश चौधरी ,मनोज तिवारी ,अशोक तिवारी, धनंजय पाण्डेय ,हरेंद्र सिंह,जगा सिंह यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।




