
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एग्रिको स्तिथ NML केरला पब्लिक स्कूल की एक गरीब परिवार की बेटी ने सीटी टॉप में नवे स्थान प्राप्त कर पूरे कोल्हान का मान बढ़ा दिया है। यह बेटी प्राची गौड़ है, जो जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा बस्ती के रहने वाली है।जिनके पिता अंतर्यामी गौड़ राशन दुकान चलाते हैं। जिनकी बेटी ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं में कुल 483 अंक यानी 96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की ही टॉपर नहीं बल्कि सिटी टॉप में भी नवीं स्थान लेकर आई है। गौड़ समाज में पहली बार किसी बेटी के द्वारा टॉपर होने से पूरा समाज गौरववित है। वही सफलता पाई प्राची गौड़ ने कहा कि सबसे पहले तो अपने पिता को श्रेय देगी क्योंकि उन्होंने दिन-रात मेरे से ज्यादा उन्होंने मेहनत की है।इसलिए वे अपने माता-पिता के बाद टीचर्स और उसका सपोर्ट करने वाले को श्रेय देती है। प्राची ने यह भी कहा की उसने कभी भी ऑफलाइन ट्यूशन नहीं ली है। वह खुद स्कूल के पढ़ाई के बाद सेल्फ पढ़ाई करती थी सवेरे अहले सबेरे उठ कर तीन घंटा पढ़ाई करती थी। इसी का परिणाम है कि आज वह इतना अंक लेकर आई है लेकिन उसकी इच्छा थी की अंक और ज्यादा आ सके फिलहाल सिटी टॉप में जगह पाने से वह भी काफी खुश है।वही उनके पिता अंतर्यामी कहना है हमने तो अपने बच्चों को परवरिश करने में सिर्फ ध्यान दिया है। लेकिन हमारे तीनों बच्चों ने जिसमें एक बेटी मणिपाल मेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज में है।
इधर गौड़ बस्ती के ग्राम प्रधान काशी प्रधान का कहना है कि वैसे तो प्राची मेरी बहन है लेकिन इसने अपना घर ही नहीं पूरा गौर समाज का नाम रोशन किया है।उन्होंने यह भी कहा मोहरदा बस्ती काफी छोटा है जहां मूलभूत सुविधा पूर्ण रूप से नही है ना सही सड़क ना किसी प्रकार की अन्य सुविधा के बावजूद 7 किलोमीटर से ज्यादा तय कर बहन प्राची ने पूरी लगनता से पढ़ाई की और आज वह उस मुकाम पर पहुंची है।जहां सभी गौरांवित है उन्होंने आशा जताई है कि प्रशासन ही नहीं सरकार को भी इस बस्ती की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि यहां की बच्चियां भी देश के नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रही है जो आगे चलकर देश के विकास में उनकी भूमिका अहम होगी।




