
रांची : सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा स्टील (पूर्व में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट) के स्लैग डंपिंग यार्ड में 45 वर्षीय पे लोडर चालक अभय सिंह की हत्या कर दी गई. वही कंपनी के सुरक्षा कर्मियों की गोली से गोविंदा कालिंदी उर्फ गोगो की मौत होने की बातें बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एक्टिव हो गई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार के लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे ।जहां रोते,विचरते, चिल्लाते देखे गए। वहीं पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।
पूरे मामले पर सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर बड़े अधिकारी भी घटना की सूचना मिलते ही घटना पर नजर बनाए हुए हैं। जहां आज बस्ती वासियों द्वारा कंपनी गेट पर धरने प्रदर्शन करने की बातें कही जा रही है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की भी सूचनाओं मिल रही है। इस पूरे प्रकरण पर बड़े अधिकारियों की भी निगाहे बनी हुई है। जहां एक तरफ कंपनी पर ठेकेदार पर घटना की जानकारी नहीं दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं कंपनी के अधिकारी भी कुछ कहने से कतरा रहे हैं। जहां एक तरफ कंपनी से स्क्रैप चोरी करने की बातें घटना को लेकर कहीं जा रही है। वहीं गोविंदा कालिंदी के परिवार द्वारा शौच करने के लेकर गोली मार दिए जाने की बातें कहीं जा रही है। अब तो आरोप प्रत्यारोप के दौर में जांच के बाद ही पूरे प्रकरण के कारणो का पता चलेगा। क्षेत्र में फैले जंगल में आग की तरह इस घटना ने पूरे क्षेत्र में कई तरह के चर्चाएं चल रही है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। वही बस्ती वासियों द्वारा किए जाने वाले धरने प्रदर्शन में जनप्रतिनिधि और नेताओं की भी जुटने की चर्चाएं चल रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार बड़े अधिकारी भी इस घटना पर बारीकी से निगाहें बनाए हुए हैं




