सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के दिनाई गांव में सोमवार सुबह एक खेत से चंचला महतो (26) का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने सबसे पहले लाश देखी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो और चांडिल डीएसपी अरविंद बिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका की पहचान परिजनों ने की।

चंचला 2 जून को अपने मामा के घर कुटाम आई थी और 3 जून को पति के गांव कोड़ाडीह जाने की बात कहकर निकल गई थी। रविवार को देवड़ी मंदिर में दर्शन कर वह रात में अपने पति से मिलने कोलकाता रवाना हुई, लेकिन उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका दो साल का बेटा ननिहाल में है। चंचला की मां ने बताया कि वह 5 माह की गर्भवती थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने दूसरी शादी कर ली थी और कोलकाता में बस गया था, जिससे दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। चंचला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसका शव मायके से लगभग 20 किमी दूर मिला। बैग में पूजा सामग्री और देवड़ी मंदिर की तस्वीरें बरामद हुईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया है।




