Advertisements
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में गर्भ में मृत बच्चे के साथ लगभग 27 घंटे से फर्श में पड़ी रहने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार तुरामडीह के रहनेवाले आर्य की गर्भवती पत्नी पूनम दास को प्रसव पीड़ा होने पर उसने पहले जुगसलाई स्तिथ नगरपालिका अस्पताल लेकर गए जहां से सुबह 8 बजे MGM रेफर कर दिया जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्भ के बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Advertisement

लेकिन विडंबना यह रही की 27 घंटे बाद भी गर्भ में मृत बच्चे के साथ वह फर्श पर ही पड़ी रही इसकी जानकारी पर समाजसेवी विमल बैठा ने वरीय अधिकारियों से वार्ता कर इलाज शुरू कराई वही परिवार वालो ने अस्पताल के इस लापरवायी पर नाराजगी जताई।
Advertisement




