बिहार : बिहार के भोजपुर ज़िले में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी हुई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर मुक्ति धाम के पास गंगा नदी से एक युवक और युवती की लाशें बरामद की गई हैं। यह दोनों एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। मृतकों की पहचान स्व. बिजेंद्र कुमार शर्मा का 31 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शर्मा और दिलीप नायक सरिता कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनो के बीच प्रेम प्रसंग भी था। घटनास्थल की स्थिति देखते हुए कुछ लोगों का कहना है कि आत्महत्या है वही कुछ लोग इस जल समाधि का नाम दे रहे है। विकास पेशे से वित्तीय लेनदेन से जुड़े थे और पीरो क्षेत्र में निवास करते थे, जबकि सरिता उड़ीसा की रहने वाली थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ टीम की मदद से डूबे हुए दोनों शवों को निकाला गया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, हेलमेट और दो स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं। विकास अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उनके पिता पूर्व सैनिक थे, जिनका देहांत कुछ समय पहले ही हुआ था। परिवार में अब मां और बहन ही शेष रह गए हैं। हालांकि पुलिस ने मामला आत्महत्या का हो सकता है, यह संकेत दिया है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। लोगों में इसे लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं, जिससे रहस्य और भी गहरा गया है।




