Advertisements

Advertisement
रांची : झारखंड के साहिबगंज जिले के गंगा नदी में एक मृत डॉल्फिन का शव पाया गया है। दरअसल साहिबगंज जिले के उधवा पंचायत के काशी टोला में एक मृत डॉल्फिन पाया गया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को दी। वन विभाग के पदाधिकारी के एक टीम उधवा पंचायत के काशीडीह टोला गांव पहुंची। काशी टोला गांव पहुंचकर उन्होंने डॉल्फिन के शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच की जा रही है।
Advertisement




