Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : दिल्ली पुलिस शनिवार को धोखाखड़ी के मामले में एक आरोपी को तिहाड़ जेल से लेकर जमशेदपुर कोर्ट पहुंची.दिल्ली पुलिस आरोपी अशोक शर्मा को शनिवार के सुबह निलांचल एक्सप्रेस से लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंची जहां से जमशेदपुर पुलिस के स्कॉट में उसे जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में सशरीर उपस्थित कराने के बाद दिल्ली पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया. जिसके बाद उसे अपने साथ वापस दिल्ली लेकर चली गई. दिल्ली पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अशोक शर्मा धोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है. जमशेदपुर कोर्ट में उसे सशरीर उपस्थित होना था. इसलिए उसे लेकर जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया.
Advertisement




