Advertisements
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस को लेकर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में फाइनल अभ्यास किया गया। इस दौरान SSP किशोर कौशल, ADM अनिकेत सचान और SDO शताब्दी मजूमदार मौजूद थे। इस फाइनल अभ्यास में 8 प्लाटून भाग ली, जिसमें जैप 6 वन, होमगार्ड, जिला पुलिस, एनसीसी, बैंड पार्टी और राष्ट्रगान पार्टी शामिल थी। जिनका परेड का निरीक्षण एसएसपी ने की। यह अभ्यास 21 जनवरी तक गोलमुरी में आयोजित की गई वही 22 से 24 जनवरी तक गोपाल मैदान में आयोजित की गई।

Advertisement
जिसका आज फाइनल अभ्यास किया गया। इस मौके पर एसएसपी ने बताया, कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। वही शहर में सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम किए गए है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बीते तौर पर शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन झंडोतोलन कर लोगों को संबोधित करेंगे।





