जमशेदपुर : सोमवार को झारखंड में घने कोहरे के साथ शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी। जिस वजह से जमशेदपुर में दोपहर बाद भी कोहरा छाया रहा,वहीं शीतलहर के प्रकोप से ठंडक में बेतहाशा वृद्धि हो गई,जिससे दोपहर 11 बजे बाद भी लोग ठिठुडते हुए अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.6डिग्री रही जो इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि झारखंड में सबसे कम तापमान गुमला का रहा यहां न्यूनतम 2.4 डिग्री जबकि अधिकतम 9.2 डिग्री रही,अगर सबसे ज्यादा तापमान पर गौर फरमाए तो चाईबासा 26.8 डिग्री के साथ अधिकतम तापमान वाला शहर रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कोहरा और शीतलहर के स्थिति नए साल के 3 जनवरी तक रहने की संभावना जताई है जिसके बाद ही मौसम साफ होने की अनुमान है। वैसे ठंड के बेतहाशा वृद्धि से साथ चौक चौराहों में चाय के खपत बढ़ गई, ठंड से राहत पाने के लिए चाय दुकानों में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई लोग चाय की चुस्की लेते हुए ठंड का आनंद ले रहे थे। लोगो का कहना था कि वैसे तो जमशेदपुर शहर औद्योगिक नगर होने के कारण दूसरे शहरों से गर्म ही रहता है लेकिन इतनी ज्यादा ठंड उन्होंने पहली बार महसूस किया है।






