Advertisements

Advertisement
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इंडी के गठबंधन की होने वाले बैठक में भाग लेने के लिए 1 जून को सूत्रों के अनुसार दिल्ली जाएंगे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति के दिन एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडी गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। जिसमें लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम और चुनाव अभियान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे।
Advertisement




