Advertisements

Advertisement
रांची : झारखंड के राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर अभेद्य किला बना दिया गया है। आदिवासी संगठनों के द्वारा एड के विरुद्ध किए जा रहे धरना प्रदर्शन और राज्यपाल भवन को घिराव को देखते हुए तथा
सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले को लेकर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय को पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। ईडी के खिलाफ आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर रांची में भारी संख्या में चपे चपे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वही प्रशासन की विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनी हुई है।
Advertisement




