जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा केंद्र शांति समिति के साथ सिदगोड़ा टाउन हॉल में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जमशेदपुर के गैर और लाइसेंसी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी,एसएसपी पीयूष पांडे,ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, JNAC के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, परिवहन विभाग से धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों का अवगत कराया जिसमें बिजली पानी साफ सफाई ट्रैफिक और विसर्जन के दौरान होने वाले परेशानी की जानकारी दी गई, जिसे लेकर उपायुक्त ने आश्वस्त किया की जो भी समस्या बताया गया है उसे पूजा से पूर्व समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बता दे कि जमशेदपुर में 544 से ज्यादा पूजा समिति दुर्गा पूजा का आयोजन करती है जिसमें लगभग 350 पूजा समिति लाइसेंसी है जबकि अन्य गैर लाइसेंसी है जो वर्षों से पूजा करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पूजा सुचारू रूप से और शांति तरीके से संपन्न हो इसे लेकर सभी व्यापक प्रबंध कर लिए जाएंगे।

वहीं एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि कोलकाता का बाद जमशेदपुर में दुर्गा पूजा काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसे लेकर काफी भीड़ भी रहती है इसे लेकर सुरक्षा, विधि व्यवस्था और ट्रैफिक की जिम्मेदारी प्रशासन की बढ़ जाती है, जिसे प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से समाधान करने का प्रयास करेगा साथ ही पूजा समिति से भी आग्रह किया गया है कि पंडाल और उसके आसपास सीसीटीवी और अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था करना अनिवार्य है। वहीं चार पहिया वाहनों में काली फिल्म और रैश बाइकर्स पर पुलिस की पूरी निगरानी रहेगी । उन्होंने सोशल मीडिया कोई भी आगाह किया है कि वह किसी भी प्रकार का भ्रामक संदेश या वीडियो प्रसारित न करें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा पूजा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।




