जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थानांतर्गत डिमना चौक के उस समय अफरातफरी मच गई जब एक स्विफ्ट कार अचानक धू धू कर जलने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी की थी और कार के चालक ने डिमना चौक में खड़ी कर खरीदारी करने गया था इसी बीच कार से अचानक धुंआ उठते स्थानीय लोगों ने देखा लेकिन कार में कोई मौजूद नहीं रहने के कारण उसे काबू नहीं कर सके और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार धू धू कर जलने लगा जिससे अफरातफरी मच गई और काफी देर तक आवाजाही बाधित हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची उलीडीह थाना की पुलिस और अग्निशामक विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार कार में चालक के अलावे कोई नहीं था। फिलहाल अंदेशा जताया जा रहा ही की शॉर्ट सर्किट के वजह से यह आग लगी जिसकी जांच की जा रही है।




