धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के बरटॉड समीप स्थित पांडे मीट हाउस में 27 फरवरी को रंगदारी को लेकर संचालक से मारपीट की घटना हुई थी।मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। दुकान संचालक गम्भीर रूप से घायल होने के बाद SNMMCH में इलाज के लिय भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मारपीट घटना का मुख्य आरोपी रौशन सिंह की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही थी।

रौशन सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रोशन सिंह की सरेआम परेड कराई। पुलिस ने उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया। वही थाना प्रभारी का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी अपराध कर के बच नहीं सकता। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




