
रांची : झारखंड के नए सरकार बने 14 दिन लगभग हो चुके हैं। 14 दिनों के बाद संभवत आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल के नए और पुराने चेहरे मिलाकर मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावनाएं हैं। आज अपराहन 3:00 बजे राज्यपाल झारखंड दिल्ली से लौटने वाले हैं। इसके बाद शाम 5:00 बजे राज्यपाल भवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होंगे । सूत्रों के अनुसार पुराने और नए चेहरे दोनों मिलाकर शपथ ग्रहण समारोह मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जहां कांग्रेस कोटे से एक पुराने मंत्री की छुट्टी होने वाली है। वहीं झामुमो कोटे से सोरेन परिवार से एक नए चेहरे मंत्री के पद पर एंट्री हो सकती है। ऐसे तो कई दौड़ में बताए जा रहे हैं। लेकिन संभवत वे दौड़ में ही रह जाएंगे। संभवत: आज शाम 5:00 बजे चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएंगे, और सारे कयास,अटकले, दौड़ पर विराम लग जाएंगे।




