जमशेदपुर: भारत का बीती देर रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने के बाद युद्ध की संभावना को देखते हुए, जमशेदपुर जिला प्रशासन ने बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस क्षेत्र में अवस्थित महारानी मेंशन में मॉक ड्रिल किया गया।जहां जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, JNAC के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी में एनसीसी, अग्निशमन विभाग,सेल्फ डिफेंस की टीम ने एयर स्ट्राइक के बाद घायलों को ऊंचे भवन से कैसे उतार कर अस्पताल तक पहुंचा जा सकता है इसका मॉक ड्रिल किया , इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सवेरे 11:00 बजे से शहर के विभिन्न कंपनियां, रेलवे, एयरपोर्ट और स्कूलों में मॉक ड्रिल के माध्यम से यह बताया गया की सायरन बजने के बाद किस तरह अपने आप को सुरक्षित करना है, स्कूलों में बच्चों को बताया गया कि ऐसी स्थिति पर उन्हें तुरंत बेंच के नीचे छुप जाना है।

साथ अधिकारियों को बताया गया कि अपने साथ आम नागरिकों को किस तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में शहर में विभिन्न कंपनियों के अलावा 12 सायरन मौजूद है, इसके अलावा और भी सायरन व्यवस्था की जा रही है। साथ ही एयर स्ट्राइक की स्थिति पर किस तरह लोग अपने आप को सुरक्षित कर सके इसकी भी जानकारी दी गई। वहीं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सर्किट हाउस क्षेत्र को ब्लैकआउट किया गया है, दोबारा सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट को हटा लिया जाएगा। जिला प्रशासन युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तत्पर और मुस्तैद है।




