सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले का चौका थाना एक बार फिर चर्चाओं मे है। यह थाना पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। पूर्व थाना प्रभारी पर अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोप लगे थे, जिसके जांच के बाद उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया था। एक बार फिर यह थाना अवैध कारोबार को लेकर सुर्खियों में है।
उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के द्वारा चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें छापामारी के क्रम में एक टीन शेड से अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब भारी मात्रा मेंबरामद की गई। जब्त शराब का विवरण निम्नानुसार है—

McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue ब्रांड की
750 एमएल – 900 बोतल
375 एमएल – 1800 बोतल
180 एमएल – 2448 बोतल
कुल जब्त मात्रा : 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब
इसके अतिरिक्त घटनास्थल से 30 खाली ड्रम एवं प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए। इस संबंध में संलिप्त अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में उत्पाद विभाग के और अवर निरीक्षक वर्षों से जमे हुए हैं, फिर भी अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना इनके बूते से बाहर हो गया है और लगातार अवैध कारोबार फल फूल रहा है। डीसी के निर्देश पर लगातार छापामारी भी हो रहे हैं।




