सरायकेला : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिला सरायकेला खरसावां द्वारा बिहार में NDA की जीत जिसमें हमारी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आदरणीय चिराग पासवान के नेतृत्व में 28 शीट पर चुनाव लड़े थे जिसमें हमारी पार्टी ने 28 में से कुल 19 शीट जीत कर जोरदार प्रदर्शन किया जिसकी खुशी में ढोल नगाड़े के साथ आतिश बाजी करते हुए विजय जुलूस आदित्यपुर थाना रोड से 20 kg लड्डू का वितरण करते हुए शेरे पंजाब चौक तक गया।

जिसमें कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास उत्साह देखने को मिला उसके बाद बाजार में स्थित दलित सेना के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वर्गीय राम विनय पासवान के मूर्ति में माला पहनाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज पासवान, जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, सचिव आलोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष अजय महतो, नगर सचिव राजा ठाकुर, जिला महासचिव रवि सिंह, भाजपा के मंडल महामंत्री सावन गुप्ता, बाल भास्कर मिश्रा, विवेक सिंह, मंत्रेश झा, प्रीतम दीक्षित, अक्छत पासवान, सुमीत जायसवाल, आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।




