Advertisements

Advertisement
सरायकेला : सरायकेला खरसांवा जिले के चांडिल थानांतर्गत NH 33 चिलगु के समीप 407 ट्रक और टेंपो में हुए सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 2 लोग घायल हो गए।जब की एक व्यक्ति की मौत हो गई।बताया जाता है की बाधोडीह के रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोग बड़ाबाजार गए हुए थे।वहां से सभी टेंपो से घर लौटने के दौरान चिलगू के समीप बालू लदा 407 ट्रक के बीच टेंपो किं टक्कर हो गई। इस घटना के बाद दोनो वाहनों के चालक फरार हो गए।वही स्थानीय वासियों के सहयोग से तीनो घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एमजीएम भेजा गया।
जहां डॉक्टरों ने 61 वर्षीय अक्लु लोहार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी बुधनी लोहार और नतनी आशा लोहार का इलाज किया जा रहा है।
Advertisement




