जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूल जिला प्रशाशन ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र निर्गत होने मामले में चाकुलिया से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस फर्जीबकारी को लेकर जमशेदपुर समाहरणालय में जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को जानकारी दी कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालयों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए जन्म प्रमाण पत्र की जांच के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया, जिसके पश्चात एसडीओ घाटशिला के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत से निर्गत प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई।

जनवरी 2023 से अबतक कुल निर्गत कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में 4281 फर्जी पाये गए । इस फर्जीवाड़ा से जुड़े प्रज्ञा केंद्र संचालक,पंचायत सचिव और बिचौलिए कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वही फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में नामांकन, सरकारी योजना का लाभ अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट, आधार या अन्य दस्तावेज बनाये जाने की संभावना के मद्देनजर संबंधित विभागों और एजेंसियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की सूची भेजी गई है ताकि कार्रवाई किया जा सके। साथ ही फर्जी जन्म प्रमाण की सूची को अखबार के माध्यम से सार्वजनिक भी किया जाएगा । इस तरह के मामले को लेकर सभी 11 प्रखंडों में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावे इस फर्जीवाड़ा से जुड़े सभी लोगों को चिन्हित करने के लिए तथा दूसरे जिलों में भी संभावित फर्जीवाड़ा के लिए सूचित किया गया है । उन्होने बताया कि इस मामले में जिनकी भी संलिप्तता जांच के क्रम में सामने आएगी, उन सभी के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




