जमशेदपुर : चाकुलिया थाना अंतर्गत जोड़सा गांव में बीती रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई से दो युवकों की मौत हो गई है,इस घटना से कई वर्ष पूर्व हुई मोब लीचिंग घटना कि याद ताजा हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोड़सा गांव में कई दिनों से बकरी चोरी की घटना घटित हो रही थी जिसे लेकर ग्रामीण नजर बनाए हुए थे।

इसी बीच कल आधी रात्रि दो युवक गांव में प्रवेश किए जिनकी गतिविधि गांव वालों को संदिग्ध लगी और दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बकरी चोरी करने का आरोप लगाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल भोलानाथ को MGM अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए पुलिस दोषियों की पहचान में जुट गई है।




