Advertisements
Advertisement

रांची : केंद्र सरकार के जंन विरोधी नीति के विरोध में पूरे भारत सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में रांची जमशेदपुर सहित विभिन्न जिलों में मजदूर संगठनों ने औद्योगिक एवं ग्रामीण बन्द का आह्वान कर विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। जमशेदपुर के साकची बिष्टपुर सहित विभिन्न इलाकों से निकाली गई। इस दौरान जमकर केंद्र सरकार के जंन विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला सुरक्षा विरोधी, सरकारी संस्थाओं और उपकरणों को निजी कंपनियों को हाथों बिक्री करने एवं बेकाबू महंगाई का विरोध किया गया। इस दौरान रैली में मौजूद नेतृत्व कर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय कई लोक लुभावने वादे कर सत्ता हासिल कर लेते हैं। लेकिन उसके बाद सरकार जनता विरोधी कार्य मे जुट जाती है। ऐसे में इस बार चुनाव में उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
Advertisement




