नाबालिग के कार सीखने के दौरान बारीडीह मणिपाल सेंट्रल किचेन के दीवार तोड़कर घुसा कार ,मचा अफरातफरी।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह में स्तिथ सेंट्रल किचेन के दीवार तोड़ कर कार घुस गई जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया बता दे कि बारीडीह में मणिपाल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर है जिसके छात्रावास के लिए बारीडीह बाजार के समीप सेंट्रल किचेन बनाया गया जिसमें दोपहर में अचानक एक तेज रफ्तार कार दीवार को तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गयी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सा कार में 2 युवक मौजूद थे नाबालिग कार चलाना सिख रहा था कार तेज रफ्तार में होने के कारण नियंत्रण खो बैठा और दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया घटना के बाद कैंटीन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय वासियो के सहयोग से बाहर निकाला गया इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जिसकी भनक लगते ही दोनो युवक कार लेकर फरार हो गए फिलहाल इस घटना कार क्षतिग्रस्त हो गयी किसी तरह का जानमाल का नुकसान नही हुआ है।




