
जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी पटमदा में कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह सह कक्षा दसवीं का आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे दोनों कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारम्भ प्रबंध समिति की ओर से स्कूल के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा , डायरेक्टर शिवम शर्मा , प्राचार्य अरुण कुमार सिंह तथा विधार्थियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक ,नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह में मिस -एस.पी.एस के लिए-काकुली दास और मिस्टर – एस.पी.एस के लिए अरसदीप सिंह को चुना गया। विधालय के चेयरमैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं। जहां से आपको अपने कैरियर को लेकर सोचना है,उसे साकार करना है।शिक्षकों ने स्कूल के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी अपने अच्छे आचरण व मेहनत से अपने परिवार, अपने स्कूल और देश का नाम रोशन करेंगें। नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करगें। विधालय के डायरेक्टर ने बच्चों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीवन में ऐसे स्थान पर खड़े हैं। जहां से आपको पीछे मुड़कर देखना बहुत जरूरी हो जाता है।इस अवसर पर कार्यक्रम की मंच संचालिका निकिता राज सहित सैंकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।




