
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाने के निजी चालक मोनू सिंह 22 वर्ष की सड़क हादसे में मौत या हत्या, यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साकची पप्पू होटल के पास शनिवार की देर शाम सोनू की मौत की खबर परिवार वालों को मिली। परिवार वालों ने आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। मोनू सिंह किताडीह के साई मंदिर के समीप रहता था। घटना रात के करीब लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है। वहां के लोगों ने परिवार के लोगों को बताया कि सुमो के धक्के से मोनू सिंह घायल हो गया था।दो लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि उसकी बाइक भी सही सलामत हालत में है। टंकी में हल्का सा खरोच है। मोनू के सीने की हड्डी टूटी है और गले पर चोट के निशान है। नाक से खून बह रहा था । इसके अलावा और कहीं पर भी चोट का निशान नहीं है। पूरे प्रकरण की पुलिस गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या हादसे के खुलासा हो सकते हैं। थाने के चालक होने को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।




