
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पहली बार हेल्थ चेकअप के लिए इंग्लैंड के एक व्यवसायी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। यह उद्घाटन घोड़ा बंधा की है। जहां समाजसेवी स्वर्गीय मुन्ना बाबू के स्मृति में केयर क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंग्लैंड में रहने वाले रेस्टोरेंट व्यवसायी बतौर मुख्य अतिथि व स्वर्गीय मुन्ना बाबू के छोटे भाई नागेंद्र कुमार ने फीता काटकर उद्घटान किये। इनके द्वारा एक एम्बुलेंस भी सेंटर को प्रदान की गई। वही डॉक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किये। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल चेकअप के साथ-साथ हृदय और फेफड़ों की जांच ECG और स्परोमेट्री के द्वारा की गयी । इस मौके पर डॉक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय के परिवेश और जंक फूड की ओर बढ़ते रुझान की वजह से हृदय और मधुमेय रोग में बढ़ोतरी हुई है। जिससे परहेज करने की आवश्यकता है




