जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मे एक वर्ष से चले आ रहे सम्पत्ति विवाद मे दम्पत्ति को जबरन घर से बेदखल करने के प्रयास के मामले मे जमशेदपुर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को 17जून को सशरीर न्यायलय ने उपस्तिथ होने का निर्देश जारी किया है. घटना के बारे मे बताया जाता है की सोनारी नया लाइन निवासी चंपा देवी के द्वारा अभियुक्त बिल्डर शैलेश जैन उर्फ शेरू, दर्शन जैन, बसंत अग्रवाल, योगेश सडेरा, दयाल सिंह, दीपक नाग एवं ललित कुमार सिन्हा के विरुद्ध दिनांक 26 मार्च 2025 को एक शिकायत बाद दाखिल की गई थी।

जिसमें अभियुक्तों के विरुद्ध उनकी पैतृक संपत्ति पर जबरन फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने और विरोध करने पर चंपा देवी और उनके पति धनेश्वर सिंह के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर जबरन हस्ताक्षर करवा कर उन्हें बेघर करने के प्रयास किया गया जिसे लेकर चंपा देवी के द्वारा सोनारी थाना में दिनांक 26 फरवरी 2025 को लिखित आवेदन देने के साथ ही माननीय उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुसूचित जनजाति आयोग भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं बबिता जैन के माध्यम से न्यायालय में शिकायत बाद दाखिल की गई थी, जिसमे साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने पर माननीय न्यायालय संज्ञान लेते हुए 17 6 2026 को अभियुक्त गण की उपस्थिति सुनिश्चित की है.





