Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मा माइन्स ट्यूब गेट के समीप सड़क किनारे विगत 30 वर्षों से ठेला ख़मोचा सब्जी बिक्री कर परिवार का भरण पोषण करने वाले दर्जनों दुकानदारों ने कंपनी के द्वार विस्थापित किए जाने के प्रयास का विरोध किया है।
Advertisement

दुकानदारों का कहना है कि वे लोग वर्षों से यहां सड़क किनारे दुकान लगाते आ रहे है कुछ माह पूर्व भी कंपनी चारदीवारी करने के दौरान हटाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाए अब एक बार फिर फुटओवर बनाने का हवाला देकर उन्हें हटाने का फरमान जारी किया है जिसका वे लोग पुरजोर विरोध करते है और जब तक उन्हें वर्तमान स्थल के समीप ही जगह आवंटित नहीं करते तब तक चार दिवारी और फुटओवर कार्य को सम्पन्न होने नहीं देंगे।
Advertisement




