जमशेदपुर : बारीडीह स्थित गोलमुरी यूको बैंक शाखा में 6 जनवरी को 84वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और बैंक के नियमित ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रांच हेड प्रियदर्शनी झा ने किया। सहायक प्रबंधक आशीष टोपनो, नेहा कुमारी सहित बैंक के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्राहक राहुल कुमार, विनोद सिंह, ओंकार पांडे, नितेश कटारे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ने अपने ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच एक स्नेह और सम्मान का वातावरण तैयार किया, जिसमें बैंक की सेवाओं और उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने बैंक के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्रीय स्तर पर बैंक की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन बताया।




