
जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र वसुंधरा अपाटमेंट के समीप Nh 33 में एक ट्रक चालक को अज्ञात अपराधियो ने ताबड़ तोड़ 6 गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।जमशेदपुर में एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से सभी को संकते में डाल दिया है। घटना को लेकर बताया जाता है की बारीडीह का रहने वाला सन्नी कुमार यादव 4 दिन पूर्व ही मानगो के एक ट्रांसपोर्ट में हाइवा चालक के रूप में काम पकड़ा था। आज उसे हाइवा लेकर हाता जाना था। लेकिन कुछ तकनीकी समस्या होने पर वह उसे बनवाने सुबह वसुंधरा अपार्टमेंट के समीप गैरेज गया था।अचानक दोपहर में मोटर साइकिल में अपराधी पहुंचे और सन्नी पर फायरिंग कर दी।सन्नी जान बचाने के लिए जैसे ही भागने लगा अपराधियो ने उसे खदेड़ कर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।
इस गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इधर सूचना पर पत्मदा डीएसपी और सिटी एसपी मुकेश लुनायत घटना स्थल पर पहुंचे।जहां से 6 खोखा बरामद की है।वही चालक की हत्या कियू की गई इसकी जांच में जुट गई है।




