जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु नीम भट्ठा बालू घाट में जमशेदपुर के एसडीओ अर्णव मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की. जहां नदी किनारे अवैध रूप से बालू से भरे तीन ट्रकों को जप्त किया. बता दे की सिद्धगोरा थाना अंतर्गत बागुनहातु लाल भट्ठा और बारिडीह बस्ती से प्रतिदिन कई ट्रकों मे बालू का उठाव कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है.

इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह स्थिति स्थानीय थाना के देखरेख में ही किया जाता है लेकिन नए पद स्थापित एसडीओ अर्णव मिश्रा को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वे खुद इस क्षेत्र का भालू घाट में छापामारी की और वहां से तीन ट्रको को जब्त कर सिदगोड़ा थाना को सपुर्द कर दिया. वैसे इस छापामारी में संचालक के फरार हो जाने और उसके नाम की पुष्टि करने तक बालू से लदे ट्रक सिद्धगोरा थाना में रहेगी और उसके बाद ही संचालक सहित इसमें शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.





