जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारे जाने के मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।प्रेस वार्ता आयोजित कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि बागबेड़ा गांधीनगर के रहने वाले पोपो मुंडा की वही के रहने वाले बादल सामसी और एक नाबालिग के साथ पिछले कुछ महीनो से विवाद चला आ रहा।

जिसे जिसे लेकर कुछ दिन पूर्व मारपीट भी हुई थी वहीं 17 सितंबर को भी दोनों के बीच विवाद होने लगा पोपो को गोली मारकर दोनों फरार हो गए जिसका इलाज TMH में किया गया।वहीं घटना के अनुसंधान में जुटी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोनों फरार अभियुक्त अपने घर आए हुए है,जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया, जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक मैगजीन को जब्त की गई। वहीं दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



