Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : बड़ी बहन की स्मृति में छोटी बहन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए एक व्हीलचेयर डोनेट की है. आदित्यपुर -2 रोड नंबर 13 निवासी मोनी झा ने बताया कि आज उसकी बड़ी बहन की बरसी है.
Advertisement

जिसकी स्मृति में उसने एक व्हील चेयर स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियो की सुविधा के लिए टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर प्रदान किया है. इस मौके पर स्टेशन मास्टर एवं अन्य लोगो की मौजूदगी में रेलवे द्वारा उसे एक प्रशस्ति पत्र देकर मोनी झा को सम्मानित किया गया और इस पुण्य कार्य की काफ़ी सराहना की गई.
Advertisement




