जमशेदपुर : इस वर्ष झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कुछ खास होगा। काउंसिल ऑफ इंडिया ने कुल 25 सदस्यों के इस चुनाव में इस बार महिलाओं के सम्मान में 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। जिसमें कुल 7 महिला सीटों में,5 सीटे चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनी जाएगी जबकि 2 महिला सीटों को काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा मनोनीत की जाएगी। जिसे लेकर अब इस चुनाव को काफी संघर्षशील और रोमांचक रूप में देखा जा रहा है।
पीछले दिनों काउंसिल द्वारा जारी किए गए अधिसूचना में चुनाव 12 मार्च को निर्धारित की गई है। जिसकी सूचना राज्य के सभी बार एसोसिएशन को दे दी गई है। अधिसूचना में निर्धारित की गई चुनाव प्रकिया के तहत 10 और 11 फरवरी को नामांकन भरा जाएगा,13 को स्क्रुटनी, 17 को नामांकन वापसी और फाइनल लिस्ट 18 फरवरी को जारी होगा,जिसके बाद 12 मार्च को सभी बार एसोसिएशन के प्रांगण में सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े 4 तक चुनाव सम्पन्न होगी। बता दे कि काउंसिल का चुनाव 5 वर्ष में एक बार होता है जिसमें राज्य के सभी बार एसोसिएशन से जुड़े सदस्य चुनाव में भाग लेते है जिसमें लगभग 24 हजार 400 अधिवक्ता वोट के माध्यम से उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करते है।

इस वर्ष काउंसिल के द्वारा नए लिस्ट जारी करने के बाद वोटर अपना मत का उपयोग कर सकेंगे। वहीं जीत हासिल करने के बाद सभी 25 मनोनीत सदस्य सर्वसम्मति से अपने ही सदस्यों में से चेयरमैन और वाईस चेयरमैन का चयन कर सकेंगे। फिलहाल चुनाव में महिलाओं को आरक्षित किए जाने से जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने फैसला का समर्थन करते हुए खुशी का इजहार किया है। काउंसिल के सदस्य अनिल तिवारी ने कहा कि एक महिला का कई रूप होता है,वे कई बंधन को निभाती है, वो संवेदनशील होने के साथ सामने वाले के भावना को भी समझती है,ऐसे में महिला अधिवक्ता को काउंसिल में स्थान मिलने से सभी का लाभ होगा। वहीं अधिवक्ता M.K.singh ने कहा कि महिला आरक्षण का फैसला राज्य के अधिवक्ताओं के लिए खुशी की बात है अब महिलाएं भी काउंसिल के महत्वपूर्ण कार्यों में अपना निर्णय दे सकेगी।




