Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक और युवक की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है।बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा कल दोपहर 3 बजे घर से निकला था। जिसके बाद से वह नहीं लौटा सोमवार के दोपहर पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि विजय का शव जटा झोपड़ी फुटबॉल मैदान के समीप खरकई नदी तट पर पड़ा हुआ है जिसकी पहचान मृतक का भाई अनिल मिश्रा ने की।
Advertisement

शव जिस हालत में पड़ी हुई थी इसे देख कर परिवार वालो ने किसी घटना की आशंका जताई है।वही पंसस सुनील गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।इधर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार वालो द्वारा जताए गए अधिकार के आलोक में पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




