
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों स्क्रैप का अवैध कारोबार काफी सक्रिय है। जहां दिनदहाड़े स्क्रैप की गाड़ियां खुलेआम सड़कों पर सरपट दौड़ रही है । जिले के खरसावां थाना क्षेत्र की अभिजीत कंपनी से स्क्रैप को हेड क्वार्टर डीएसपी ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पड़कर स्क्रैप माफियाओं पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है। परंतु यह आने वाला अब तो वक्त ही बताएगा, कि स्क्रैप माफियाओं पर शिकंजा कस पायेंगे। या यू हीं स्क्रैप माफिया चलाते रहेंगे अपनी अवैध कारोबार। क्योंकि गाड़ी पकड़ाने की 3 दिन बाद f i r हुआ और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बातें कही जा रही है । जहां एक तरफ स्क्रैप माफिया फर्जी जीएसटी बिल से लेकर साम दाम दंड भेद और राजनीतिक पहुंच पैरवी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रशासन एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की प्रयास किए जाने की बातें कह रही है। देखना अब तो यह है कि प्रशासन कब तक गिरफ्तार करती है , या स्क्रैप माफिया अभियुक्त फरार ही बताए जाएंगे। जिले के विभिन्न स्क्रैप टॉल कारोबारीयो से अपराधी भी रंगदारी वसूलने के लिए टालों के समीप सक्रिय रूप से देखे जा रहे हैं । फिलहाल चर्चाओं के अनुसार इन दिनों अपराधियों की जमावड़ा होने की चर्चा में है। आरआईटी एनआईटी गेट के समीप के पास के कंपनी और जागरण ऑफिस के बगल के कंपनी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अपराधियों की हौसले भी बुलंद दिख रहे हैं। पूर्व में भी अवैध कारोबारी से वसूली को लेकर घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसको लेकर पूर्व डीआईजी कोल्हन अजय लिंडा द्वारा अपनी टीम गठित कर कोल्हान के सरायकेला खरसावां जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था और काफी हद तक सफलता पाई थी।
जिले के कई पदाधिकारीयो पर गाज भी गिरी थी। एक बार फिर अपराधी, बालू माफिया, स्क्रैप टॉल से वसूली करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। जिससे अपराधियों के आपसी गुटबाजी वसूली करने को लेकर भी गुटबाजी चल रही है।पूर्व में भी अवैध कारोबार एवं अवैध कारोबार मे वर्चस्व और वसूली को लेकर अप्रिय घटनाएं घट चुकी है। क्षेत्र में फिर अपराधी वसूली को लेकर सक्रिय और चर्चाओं में है। प्रशासन भले लाख दावे करें कि स्क्रैप टाल बंद है। परंतु हकीकत ठीक इसके उल्टे दिख रहे हैं। इस पूरे मामले पर वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया।परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया, फोन रिसीव नहीं किया गया।




