Author: A K Mishra

धनबाद : शनिवार की आधी रात धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है की घटना के वक्त वहां 8 से 15 लोग मौजूद थे। जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्था सिटी के पास बीती रात एक महिला से सोने की चैन छीन लेने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आज पीड़ित महिला, जदयू नेत्री रीना सिंह के साथ बिरसानगर थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रात के समय अज्ञात अपराधियों ने महिला को निशाना बनाते हुए उनकी सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता और उनके परिजनों ने आस्था सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

रांची : जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड वृद्धि की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर पिछले दिनों पुरे राज्य भर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स 6 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी जिससे राज्य भर मे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव द्वारा, आईएमए झारखंड एवं JSHSA के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह जानकारी दी गयी की जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी आई.एम.ए, जेडीएन झारखंड के चेयरमैन डा सुशील कुमार द्वारा जारी…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला में चैत्र संक्रांति के अवसर पर घट पूजा (या शुभ घट स्थापना) के साथ पारंपरिक छऊ महोत्सव (चैत्र पर्व) की भव्य शुरुआत हो गई है. यह 3-4 दिवसीय महोत्सव (आमतौर पर 10-13 अप्रैल के आसपास) भगवान शिव (भैरव) को समर्पित है, जहाँ ‘भैरव पूजा’ के बाद कलाकार नृत्य करते हैं. आज सरायकेला में चैत्र पूजा की शुरुआत सरकारी स्तर पर सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश ने यजमान के तौर पर भैरव पूजन कर किया. बता दें कि चैत्र संक्रांति पर कलश स्थापना (घट पूजा) और अखाड़ा में ‘अखाड़ा मारा’ (छऊ का पारंपरिक शंखनाद) के साथ…

Read More

रांची : झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक बांग्ला अकादमी का गठन नहीं किया जाना अत्यंत चिंताजनक विषय है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में बांग्ला भाषा की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्ति के कगार पर पहुंचती जा रही है।उल्लेखनीय है कि अविभाजित बिहार में बांग्ला अकादमी अस्तित्व में थी और वर्तमान में भी कार्यरत है। झारखंड राज्य के गठन से पूर्व हुई त्रिपक्षीय वार्ताओं में यह स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि नवगठित राज्य में भी पूर्ववत नियमों को लागू किया जाएगा। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गयी। इसे लेकर निरसा विधानसभा क्षेत्र के…

Read More

रांची : झारखंड में तेज गर्मी और लू से राहत देने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य के सभी जिला न्यायालयों, जिनमें रांची सिविल कोर्ट भी शामिल है, में 6 अप्रैल से सुबह के समय अदालत चलाने की व्यवस्था लागू की जा रही है। यह निर्णय झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर लिया गया है और यह 27 जून तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अदालत आने वाले वकीलों, पक्षकारों और अन्य लोगों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाना है। नए समय के अनुसार, अब अदालतों का काम सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के उभरते हुए पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से न्याय और सहयोग की गुहार लगाई है। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में कराटे की शुरुआत अपने सेंसाई राजेश कुमार मेहंती के मार्गदर्शन में की थी। कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया और झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रदीप ने अपने करियर का पहला टूर्नामेंट वर्ष 2018 में “बिरसा मुंडा कप” के रूप में खेला था, जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने कई…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में रोज कोई न कोई फीडर 4 से 6 घंटे रखरखाव के नाम पर बंद रखा जा रहा है, लेकिन फिर भी अनियंत्रित रूप से शट डाउन भी किया जाता है, आखिर ये माजरा क्या है ? कहीं इसके पीछे कोई घपला घोटाला तो नहीं. वैसे आप देखेंगे कि आज भी जेएसईबी की बिजली व्यवस्था अपने क्षेत्र के प्रबल प्रतिद्वंद्वी जुस्को पावर से डावांडोल की स्थिति में ही नजर आएगी. इनके ट्रांसफॉर्मर पर जंगल उगे हुए मिलेंगे, जहां तहां बिजली के तार झूलते नजर आएंगे. आखिर रखरखाव के नाम पर इनके कारिंदे कौन सा कार्य…

Read More

रांची : शनिवार देर रात धनबाद के मुनीडीह इलाके में एक गंभीर दुर्घटना हुई, जब गैस कटर से जुड़ा सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। उस समय वहां लगभग आठ से दस लोग मौजूद थे। विस्फोट के बाद जहरीली गैस तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास खड़े लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। स्थिति इतनी भयावह थी कि चार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय यादव…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर सिटीजंस फोरम ने आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया. जिसका उद्देश क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संवाद स्थापित करना था. प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को फोरम की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया. फोरम के अध्यक्ष ए. के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया. वक्ताओं ने नवनिर्वाचित बोर्ड से आशा व्यक्त की कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं…

Read More