Advertisements
रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisement

सूचना मिलते ही लगभग आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।






